तमिलनाडु की सियासत में बुधवार को एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला हुआ जिसने पिछले करीब छह दशकों का इतिहास बदल कर रख दिया. विजय सरकार के आगामी कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस शामिल होने जा रही है. राज्य में पूरे 59 साल के लंबे अंतराल के बाद यह पहली बार होगा जब कांग्रेस सरकार का हिस्सा बनेगी. कांग्रेस आलाकमान ने घोषणा की कि उसके दो विधायक एडवोकेट एस राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन गुरुवार (21 मई) को सुबह 10 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे.



